श्रद्धा कपूर ने दिल खोलकर की रणबीर कपूर की तारीफ- कहा 'मैंने जितनी तारीफ सुनी थी, सब सच है'
फिल्ममेकर लव रंजन की आगामी फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार बड़ी स्क्रीन पर साथ दिखने वाले हैं। सभी इस जोड़ी को साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। यह एक रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है। लंबे समय से फैंस रणबीर को किसी हल्की फुल्की फिल्म में देखना चाह रहे हैं। उम्मीद है इस फिल्म के साथ वह इंतजार खत्म होगा।
हाल ही में श्रद्धा ने एक पोर्टल से बात करते हुए लव रंजन और रणबीर के साथ अपने काम करने के अनुभव को शेयर किया। श्रद्धा पहले भी कह चुकी हैं कि वो लव रंजन के फिल्मों को बहुत पसंद करती हैं।

एक्ट्रेस ने कहा, "लव सर के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरी नजर में वो एक शानदार निर्देशन हैं और जिस तरह से की फिल्में वो बनाते हैं और दर्शकों से कनेक्ट करते हैं, मुझे वो पसंद है। वहीं, इस फिल्म से पहली बार मुझे रणबीर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।"
रणबीर कपूर के साथ काम करने के अनुभव पर श्रद्धा ने कहा- "मैं रणबीर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक थी। मैंने सिर्फ सुना था कि वो कितना शानदार अभिनेता है और मैं अब कह सकती हूं कि मैंने रणबीर की जितनी भी तारीफ सुनी थी, वह सभी सच हैं। दिल्ली में कुछ सीन्स शूट करने के बाद मैं कह सकती हूं यह काफी अलग अनुभव था।"
साथ ही श्रद्धा ने कहा कि लगभग एक साल के बाद फिल्म सेट पर आने का मौका मिला है, इसीलिए भी मैं इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बहुत खुश हूं। बता दें, फिल्म में रणबीर के माता- पिता के किरदार में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर को लॉक किया गया है। फिलहाल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications
