'सारा सिनेमा एक तरफ, अमिताभ बच्चन एक तरफ..' श्रद्धा कपूर ने क्यों लिखी ऐसी बात, ये है कारण!

कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होकर जो धमाका किया है वो सबको चौंका रहा है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए हैं।
प्रभास की तारीफ हो रही है और ये बात बिल्कुल सच है कि उनकी स्टारडम की वजह से फिल्म ने इतनी तगड़ी ओपनिंग दी है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि प्रभास से ज्यादा अमिताभ बच्चन की तारीफ कर रहे हैं।
इस लिस्ट में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। कल्कि और अमिताभ बच्चन को लेकर श्रद्धा कपूर ने जो कुछ भी लिखा है वो बताता है कि वो बिग बी की कितनी बड़ी फैन हैं।
उन्होने इंस्टाग्राम पर एक अमिताभ बच्चन की एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ''क्या नॉर्थ, क्या साउथ, क्या ईस्ट, क्या वेस्ट.. सारा सिनेमा एक तरफ, अमिताभ बच्चन एक तरफ।'' इसके बाद लोग कमेंट बॉक्स में लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस पोस्ट पर एक यूजर का कहना है, ''वह 81 साल की उम्र में ऐसा कर रहे हैं, यह कितनी महान किंवदंती है।'' एक ने लिखा, ''मैं सहमत हूं कि अभी पीवीआर से बाहर निकला हूं और मुझे फिर से उससे प्यार हो गया है।'' एक ने लिखा, ''पूरी फिल्म को अपने कंधे पर उठाने का घमंड है।'' एक ने लिखा, ''जब उन्होंने "द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा" कहा तो क्या आपके रोंगटे खड़े हो गए?'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
साइंस फिक्शन फिल्म
प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है और इसमें भविष्य की दुनिया को दर्शाया गया है। इस फिल्म को मेथेलॉजिकल एंगल भी देने की कोशिश की गई है और इसे 27 जून 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन और प्रभास जैसे सितारे नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications