पैपराजी ने लीक कर दी श्रद्धा कपूर की निजी व्हाट्सएप लव चैट, भड़के लोग- फेक एडिट है ये सब
श्रद्धा कपूर कोरोना के दौरान से ही अपने निजी रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। काफी समय से चर्चा है कि वो फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को काफी समय से डेट कर रही हैं। श्रद्धा कपूर ने इस पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन इस बीच श्रद्धा कपूर की निजी व्हाट्सएप चैट को पपराजी ने अपने कैमरे में कैद करने के साथ इसे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर छाप भी दिया है।
श्रद्धा कपूर की इस पर्सनल चैट लीक होने के बाद ये सामने आया कि वो किसी ऐसे खास से बात कर रही थीं, जिसके नाम के बदले उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ उनका नंबर शेयर किया था। इस फोटो में श्रद्धा कपूर का स्क्रीन भी कैमरे की तरफ ही दिख रहा है।

हालांकि श्रद्धा कपूर की इस निजी चैट के लीक होने के बाद फैंस काफी नाराज हैं। उन्होंने पपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि किसी की पर्सनल बात को कैमरे में कैद कर उसे सबसे सामने लाना सही नहीं है।

श्रद्धा कपूर का कैमरे पर ध्यान नहीं
इस फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि श्रद्धा कपूर किससे और क्या बात कर रही हैं। पढ़ने पर ये समझ आता है कि ये बेहद निजी है। ब्लू ड्रेस में श्रद्धा कपूर को जब पपराजी ने कैमरे में कैद किया तो उनका पूरा ध्यान फोन पर लगा हुआ था। वो लगातार टाइपिंग कर रही थीं, ऐसे में उनका ध्यान इस बात पर नहीं गया कि शायद कैमरे की नजर फोन पर भी जा सकती है।

फोन में कैद हुई श्रद्धा कपूर की निजी लव चैट
जानकारी के अनुसार श्रद्धा कपूर फिल्म की शूट पर थीं, जहां पर फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। पपराजी ने श्रद्धा कपूर की फोन चैट को भी कैमरे में कैद कर लिया। लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने श्रद्धा कपूर की इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।श्रद्धा कपूर ने इस स्पेशल वन का नाम दिल वाली तीन इमोजी के साथ एक्ट्रेस के फोन में सेव किया गया है।

श्रद्धा कपूर ने चैट में लिखा- तुम जैसा मेरी लाइफ में कोई नहीं
एक्ट्रेस ने मैसेज में लिखा है कि मैं कभी लाइफ में तुम्हारे जैसे इंसान से नहीं मिली। जवाब आता है कि मुझे खुशी है कि तुम इस तरह सोचती हो। श्रद्धा कपूर- तुम सच में सुनते हो, मेरे लिए ऐसा कोई नहीं रहा है। तुम मुझे हमेशा ग्रेट महसूस करवाते हो। जवाब- हाई इमोजी। श्रद्धा कपूर-हां, तुम करातो हो। मेरे सभी सपनों और ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए थैंक्यू। जवाब- यह मेरा सौभाग्य है। जब भी कुछ चाहिए। मुझसे कहो।

यूजर्स ने लगाई कड़ी फटकार
याद दिला दें कि श्रद्धा कपूर का नाम काफी समय से फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से जुड़ रहा है। हालांकि एक्ट्रेस इस चैट में उनसे बात कर रही थीं, या फिर किसी और से ये नहीं कहा जा सकता है। लेकिन श्रद्धा कपूर के फैंस ने पपराजी को इसके लिए कड़ी फटकार लगाई है। एक यूजर ने बोला है कि ये बेहद खराब मजाक है। इस तरह की निजता में दखल नहीं देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है कि ये गलत है, उसकी भी निजी लाइफ है। कई लोगों ने कहा है कि ये फेक है।

फेक है ये चेट- श्रद्धा कपूर की फोटो पर भड़के लोग
फोन किसी और कंपनी का है और चार्ट का स्क्रीनशॅार्ट किसी और कंपनी का। पपराजी की इस हरकत को कई यूजर्स ने फेक बताया है।एक यूजर ने लिखा है कि ये अगर एडिट किया गया है तो बेहद गिरा हुआ तरीका है ये। लोगों की दिलचस्पी सोशल मीडिया पोस्ट में हो सकती है लेकिन जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।।


Click it and Unblock the Notifications