मुझे अपने और फरहान के अफेयर की खबरों पर हंसी आती है - श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के बारे में बात की और साथ आने वाली फिल्मों पर भी चर्चा की।
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में वो मीडिया से रूबरू हुए। श्रद्ध कपूर ने इस दौरान कई मुद्दे पर बात की और खुलकर हर सवाल का जवाब दिया।
श्रद्धा कपूर से एक बार फिर फरहान अख्तर के बारे में अपने लिंकअप की खबरों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "पहले मुझे गुस्सा आता था लेकिन अब मुझे फरहान अख्तर से जुड़ी लिंकअप की खबरों पर हंसी आती है"। श्रद्धा कपूर से उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में भी पूछा गया।

श्रद्धा कपूर से जब साइना नेहवाल की बायोपिक पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "मैं खुद काफी खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे एक साथ दो बायोपिक करने मिल रहा है, पहला दाउद इब्राहिम की बहन हसीना और दूसरा साइना नेहवाल की बायोपिक।
जाहिर है इन दो फिल्मों के अलावा श्रद्धा कपूर का पूरा ध्यान इन दिनों हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन पर है। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी हैं।फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों ने पसंद किया अब 19 मई को फिल्म रिलीज होने का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications