फरहान के साथ लिव-इन की खबरों पर बोलीं श्रद्धा-'सब बकवास है'!
फरहान अख्तर के साथ लिव इन रिलेशनशिप की खबरों पर बोलीं श्रद्धा कपूर।
पिछले काफी समय से श्रद्धा कपूर और उनके रॉक ऑन 2 के को-स्टार फरहान अख्तर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों तो ये भी खबरें आई थीं कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं। लेकिन जब ये बात शक्ति कपूर को पता लगी तो वो श्रद्धा को फरहान के घर से खींचकर लाए।

बहरहाल इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो वही जानते हैं। लेकिन लिव-इन की खबरों पर श्रद्धा कपूर ने कहा है कि ये खबरें पूरी तरह से बेकवास हैं।
एक साथ सभी सुपरस्टार्स पर करारा COMMENT.. आमिर की खूब तारीफ!
श्रद्धा ने का कि यूं तो उन्हें इन सब खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अब ये मामला जब मेरे पैरेंट्स तक पहुंच रहा है तो मैं काफी अपसेट होती हूं। श्रद्धा ने कहा कि आप इस बात को इतनी कॉन्फिडेंस के साथ कैसे कह सकते हैं जब ये बात झूठ है तो।
वहीं जब श्रद्धा से पूछा गया कि क्या उन्हें लिंकअप की खबरों को सुनने के बाद दुख होता है तो इसका जवाब देते हुए श्रद्धा ने कहा कि नहीं..मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। बहरहाल, आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म ओके जानू जल्द सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications