'स्त्री 3' से पहले ही फ़िल्म की लीक हुई स्क्रिप्ट, श्रद्धा कपूर के नाम का हुआ खुलासा, लोग बोले- बदल देंगे...

Shraddha Kapoor Name In Stree: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' के 2 पार्ट आ चुके हैं और दोनों ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन अब दर्शक भी तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन तीसरे पार्ट के आने से पहले काफी सारे सस्पेंस भी हैं। जिसमें सबसे बड़ा सस्पेंस तो पार्ट 2 के लास्ट में ही दे दिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म में श्रद्धा कपूर के नाम की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्त्री फिल्म में श्रद्धा कपूर के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और खबर है कि तीसरे पार्ट में ऐसा हो सकता है। लेकिन अब दावा किया जा रहा है की फिल्म की स्क्रिप्ट लीक हो चुकी है और इसमें श्रद्धा कपूर का जो फिल्म में नाम है वह भी सामने आ चुका है।
दरअसल सोशल मीडिया पर जो स्क्रिप्ट वायरल हो रही है वह 'स्त्री 3' की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन स्क्रिप्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर का नाम गायत्री बताया जा रहा है। अब लगातार सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और काफी लोग इसको फेक भी बता रहे हैं। हालांकि काफी लोगों का कहना है की स्क्रिप्ट अगर सच भी हुई तो इसको मेकर्स बदल देंगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमर कौशिक ने साल 2018 में कॉमेडी हॉरर फिल्म 'स्त्री' का डायरेक्शन किया था। जिसमे देखने के लिए मिला था कि चंदेरी शहर में हर एक घर की दीवार पर लिखा रहता था कि ओ स्त्री कल आना। लेकिन अगर ऐसा नहीं लिखा जाता था तो उस घर के मर्द को स्त्री वहां से ले जाती थी।
फिर स्त्री पार्ट 2 में सर काटे का आतंक देखने के लिए मिला। फिल्म को 2024 में रिलीज किया गया था और इस बार भी फिल्म में पुरानी कास्ट देखने को मिली। चंदेरी में सर काटे का आतंक फैला हुआ था और वह महिलाओं को गायब किए जा रहा था। दूसरे पार्ट में खुलासा हुआ कि श्रद्धा कपूर का किरदार स्त्री को अपनी मां बुलाती है।


Click it and Unblock the Notifications











