अब बाइक पर एक्शन करेगी 'आशिकी 2' गर्ल श्रद्धा कपूर
लेकिन बाइक चलाना सीखते-सीखते श्रद्धा को बाइक से ही प्यार हो गया है इसलिए इन दिनों वह अपने लिए बाइक खरीदने का भी प्लान कर रही हैं।
आपको बता दें कि 'द विलेन' का निर्माण एकता कपूर कर रही है जबकि फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख हैं। फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा निगेटिव किरदार में हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने मीडिया से कहा, "आशिकी 2' के बाद मोहित सूरी के साथ दोबारा काम करने को लेकर मैं बेहद खुश हूं। मैं बेहद उत्साहित भी हूं।"
वह बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं, अपने आप को मैं लकी मानती हूं कि मुझे दोबारा से उनके साथ काम करने को मिला, सच कहूं तो 'आशिकी 2 की श्रद्दा मोहित की देन है'। खुश हूं कि 'आशिकी 2' के बाद 'द विलेन' में भी मोहित मेरे साथ हैं। देखते हैं कि इस बार श्रद्धा के साथ मिलकर मोहित आशिकी 2 वाला मैजिक दोहरा पाते हैं कि नहीं? फिलहाल फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












