तो इस खुशी के पीछे 'आशिकी 2' की आरूही का हाथ है....श्रद्धा..
अपनी इस खुशी की वजह श्रद्धा पिछले साल आयी उनकी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' को मानती हैं जिसमें निभाया उनका आरूही केशव शिकरे का किरदार लोगों के जेहन में रच-बस गया और वो श्रद्धा जो कि साल 2010 की फ्लॉप फिल्म 'तीन पत्ती' के बाद गुमनामी के अंधेरों में गुम थीं, अचानक से लोगों की आंखों की तारा बन गयीं।
Pics: खूबसूरत श्रद्धा कपूर की कातिलाना अदाएं...
श्रद्धा ने कहा कि असफलता और सफलता में बस थोड़ा सा अंतर होता है, यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इस अंतर का फासला कैसे तय करते हैं। मैं मानती हूं कि मेरी सफलता के पीछे 'आशिकी 2' की आरूही का हाथ है लेकिन एक और चीज है जो मेरी खुशी का कारण है और वो है मेरा धैर्य।
फिलहाल श्रद्धा इन दिनों एक बार फिर से मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसके ट्रेलर और गानों ने लोगों के मन में एक बार फिर से श्रद्धा और फिल्म के प्रति दिलचस्पी और उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म के गानें लोगों को पसंद आ रहे हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/KkF0_lbBmjU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












