साहो जैसी फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ही Best चॉइस हैं- बोले निर्देशक सुजीथ
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो को लेकर इस समय काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म ने लोगों को बेसब्र किया हुआ है। बता दें कि साहो का पहला लुक तो तभी दिखा दिया गया था जब फिल्म बाहुबली 2 रिलीज हुई थी। तब से ही लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रभास ने इस फिल्म में शानदार काम किया है लेकिन श्रद्धा कपूर भी फिल्म में काफी धमाकेदार काम करते हुए नजर आने वाली हैं।
इस बात को लेकर हाल ही में फिल्म के निर्देशक सुजीथ ने कहा है कि इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ही बेस्ट चॉइस हैं। सुजीथ ने बताया कि श्रद्धा कपूर ने काफी मेहनत से अपना काम किया है और ज्यादातर एक्शन सीन्स खुद ही किए हैं, उन्होने डुप्लीकेट लेने से मना कर दिया था।

फिल्म में श्रद्धा कपूर का काम देखकर आप लोग खुश होने वाले हैं। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें प्रभास-श्रद्धा कपूर के साथ जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश और चंकी पांडे की भी झलक देखने को मिलती है।
अब इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार काफी जोरों से हो रहा है। ऐसी खबर है कि फिल्म इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज कर दी जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications