एक्टर नहीं बल्कि इस शख्स के प्यार में पड़ी Shraddha Kapoor, डेटिंग की खबरें हुईं तेज़

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दे कि वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर खबर आ रही है कि वह फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के को-राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। पूरी मीडिया में यह खबर आग की तरह फैल चुकी है।
इस शख्स को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ग्लैमर वर्ल्ड की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दे कि उन्होंने वैसे तो काफी सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। लेकिन सबसे ज्यादा वह 'आशिकी 2' फिल्म को लेकर चर्चा में आई। इसके बाद में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ में उनके अफेयर की चर्चा हुई। इतना ही नहीं बाद में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ में भी उनका नाम जोड़ा गया। अब खबरें आ रही है कि वह राहुल मोदी को डेट कर रही हैं।
श्रद्धा कपूर के अफेयर की अटकलें हुईं तेज़
हालांकि दोनों की तरफ से ही अभी इस बात को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कथित तौर पर दोनों के रिश्ते की अफवाहें बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अभी से ही फैंस और मीडिया इस दिलचस्प स्टोरी के आगे बढ़ने का इंतजार कर रही है।
4 साल बाद रोहन-श्रद्धा का हुआ था ब्रेकअप
खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने एक दूसरे को तकरीबन 4 सालों तक डेट किया। खबरें तो यह भी आने लगी थी कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। लेकिन इस रिश्ते ने एक अलग मोड़ लिया और साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब मीडिया की कुछ खबरों के अनुसार श्रद्धा और रोहन ने अलग होने के पहले कथित रूप से 4 साल तक डेट किया है।
शक्ति कपूर ने श्रद्धा और रोहन के रिश्ते पर तोड़ी थी चुप्पी
ई-टाइम्स के साथ एक पुरानी बातचीत के दौरान श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर जो कि एक मशहूर एक्टर रहे हैं। उन्होंने रोहन के साथ अपनी बेटी के कथित अफेयर के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह उन्हें जानते हैं और उनके पारिवारिक मित्र हैं। शक्ति कपूर ने यह भी कहा था कि "रोहन एक फैमिली फ्रेंड है और मैं उनके पिता को बहुत सालों से जानता हूं। रोहन कई बार हमारे पास आया करते हैं लेकिन उन्होंने कभी भी श्रद्धा का हाथ शादी के लिए नहीं मांगा।"
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
अगर हम श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें की आखिरी बार एक्ट्रेस को रणबीर कपूर के साथ में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा खास रिस्पांस मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई। अब जल्दी ही एक्ट्रेस को राजकुमार राव के साथ में फिल्म 'स्त्री 2' में देखा जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications