'गोरी तेरे प्यार में' की एक गोरी श्रद्धा कपूर भी
ट्विटर पर फोटो डालते हुए मल्होत्रा ने लिखा, "वसुधा हाजिर हैं..बहुत खूबसूरत श्रद्धा कपूर।" फोटो में श्रद्धा काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाल और गोल्डन किनारी वाली पारंपरिक दक्षिण भारतीय साड़ी पहन रखी ह। उनके किरदार का नाम वसुधा है। उनका यह रूप एक बिंदी, पारंपरिक हार, कुंडल, मांगटीका और बालों में लगे गजरे से पूरा हो गया है।
फोटो में वे दृश्य दिखाए गए हैं, जहां वह फिल्म के नायक इमरान खान से सगाई कर रही हैं। इमरान इसमें श्रीराम नामक लड़के का किरदार निभा रहे हैं रोमांस और हास्य से परिपूर्ण फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' में अभिनेत्री करीना कपूर नायिका के किरदार में हैं।
गौरतलब है कि करीना कपूर की आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में.. का जबरदस्त प्रमोशन किया जा रहा है। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनीं फिल्म गोरी... करण जौहर के प्रोडक्शन की बहुप्रतिक्षित फिल्म है जो कि गुजरात के कच्छ गांव में शूट हुई है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं, फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होनी है।


Click it and Unblock the Notifications
