बागी 3 से सारा अली खान हुईं OUT, ये हीरोइन एक बार फिर करेंगी टाईगर के साथ धमाका

Recommended Video

Tiger Shroff Finds His Leading Lady for Baaghi 3,Who is she | FilmiBeat

बागी सीरीज़ में एक बार फिर श्रद्धा कपूर की एंट्री हो चुकी है। खबर है कि बागी 3 के लिए साजिद नाडियाडवाला ने टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट सारा अली खान को अप्रोच किया था लेकिन सारा अपने रोल से फिल्म में खुश नहीं थी इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी और एक बार फिर ये फिल्म आ गिरी श्रद्धा कपूर की झोली में।

टाईगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर बागी सीरीज़ की पहली फिल्म में दिखाई दिए थे और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर काफी एक्शन करती नज़र आई थीं लेकिन उन्हें याद रखा गया था उनके गाने छम छम छम के लिए। अब एक बार फिर से फैन्स उन्हें और टाईगर को एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

shraddha-kapoor-is-back-baaghi-franchise-post-sara-ali-khan-s-exit-from-baaghi-3

बागी 3, 6 मार्च 2020 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का एक पोस्टर और एलान पहले ही किया जा चुका है और फिल्म की तैयारी भी तेज़ी से चल रही है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बार की स्क्रिप्ट बहुत ही अच्छी है और मैं एक बार फिर इस फ्रेंचाइज़ी में वापस आकर बेहद खुश हूं।

गौरतलब है कि बागी 2016 में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद 2018 में बागी 2 रिलीज़ हुई और अब 6 मार्च 2020 को फिल्म का तीसरा इंस्टॉलमेंट दर्शकों के सामने होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X