लव रंजन की फिल्म के सेट से श्रद्धा कपूर की बिकिनी फोटो लीक, पिंक शर्ट में रणबीर कपूर भी वायरल

श्रद्धा कपूर हाल ही में स्पेन और मॉरीशस में रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद मुंबई लौटी हैं। वहां 32 दिनों तक फिल्म की शूटिंग चली थी, जहां कई अहम सीन और गाने फिल्माए गए। बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं और वायरल हो रहे हैं।

Recommended Video

Shraddha Kapoor Spotted at Mumbai Airport, Video going Viral on Internet | FilmiBeat *News

जहां पहले फिल्म के गाने की शूटिंग से रणबीर और श्रद्धा की कुछ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज लीक हो गए थे, वहीं अब श्रद्धा कपूर की एक बिकिनी फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म के सेट से लीक हुई इस तस्वीर में श्रद्धा पिंक रंग की बिकिनी में दिख रही हैं और क्रू से घिरी हुई हैं। बता दें, श्रद्धा की यह तस्वीर इतनी वायरल हो रही है कि ट्विटर पर उनके नाम का हैश टैग ट्रेंड कर रहा है।

shraddha-kapoor-in-a-pink-bikini-and-ranbir-kapoor-s-photo-leaked-from-luv-ranjan-s-film-set-viral

श्रद्धा के अलावा, रणबीर की भी एक तस्वीर ट्विटर पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो समुंद्र किनारे पिंक कलर की शर्ट में दिख रहे हैं। खास बात है कि इस फिल्म के साथ पहली बार रणबीर और श्रद्धा बड़े पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं। लिहाजा, दोनों कलाकारों के फैंस बेहद उत्साहित हैं।

शूटिंग पूरी हुई

शूटिंग पूरी हुई

'प्यार का पंचनामा' फ्रैंचाइज़ी और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी बैक टू बैक सुपर हिट देने के बाद, लव रंजन इस रोमांटिक कॉमेडी को पूरा करने में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरु है। यह रॉम-कॉम फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी

रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी

जबकि फिल्म के अन्य कलाकारों और इसकी कहानी के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई गई हैं, निर्माताओं द्वारा इस फिल्म से जुड़ी बातों को सीक्रेट रखा गया है। लेकिन रणबीर और श्रद्धा के पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने की खबर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है।

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के साथ डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी अहम किरदारों में होंगे।

खास बात है कि दो साल पहले जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी तो इस रोमांटिक- कॉमेडी में अजय देवगन भी थे। लेकिन कुछ समय के बाद अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से पल्ला झाड़ लिया।

नई जोड़ी को लेकर उत्साह

नई जोड़ी को लेकर उत्साह

फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता अंकुर गर्ग कहते हैं, "हम रणबीर और श्रद्धा की नई व ताजा जोड़ी के साथ लव रंजन की फिल्म पेश करने के लिए उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि जब दर्शक यह फ़िल्म देखेंगे तो उन्हें भी ऐसा ही महसूस होगा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X