श्रद्धा कपूर ने भरी महफिल में रश्मिका मंदाना को किया इग्नोर, वीडियो देख भड़के श्रीवल्ली के फैंस

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के सितारे मुकेश अंबानी की गणपति पूजा पर पहुंचे थे और इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर और रश्मिका मंदाना भी शामिल हैं। साउथ से चलकर बॉलीवुड में अपना एक नाम बनाने वाली पुष्पा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को देखकर निश्चित ही रश्मिका फैंस श्रद्धा कपूर पर भड़कने वाले हैं। इस वीडियो में एक नजारा कैद हुआ जिसमें साफ नजर आ रहा है कि श्रद्धा कपूर किस तरह से रश्मिका मंदाना को इग्नोर करते हुए निकल गई हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि रश्मिका मंदाना पैपराजी के लिए पोज दे रहीं थीं कि इतने में श्रद्धा कपूर पीछे से आती हैं। उनको देखकर रश्मिका घूमती हैं और मुस्कुराने लगती हैं लेकिन श्रद्धा कपूर एक बार भी नहीं देखती हैं और इग्नोर करके आगे निकल जाती हैं।
ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''परेशान मत हो, आप उससे ज्यादा टैलेंटेड हो।'' एक का कहना था, ''आख़िरकार औकात तो वही रहती है ना कितना बी ऊपर उड़ो।'' एक ने लिखा, ''श्रद्धा को जाने दो रश्मिका को देखो।''
एक ने लिखा, ''रानी रानी रहेगी और हमेशा रानी रहेगी।'' एक ने लिखा, ''ठीक वैसे ही जैसे रश्मिका के पीछे से नन2 बाहर जाती है, लेकिन रश्मिका सभी नफरत करने वालों की देवदूत की तरह सिर्फ एक आकर्षक मुस्कान के साथ बाहर जाती है।''
इस तरह से लोग रश्मिका मंदाना की तारीफ कर रहे हैं और श्रद्धा कपूर को ट्रोल कर रहे हैँ। हालांकि ना रश्मिका और ना श्रद्धा.. किसी का रिएक्शन इन कमेंट्स पर सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications