बॉलीवुड की इस क्यूट एक्ट्रेस की चाहत....राष्ट्रीय पुरस्कार!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के हर कलाकार को एक न एक दिन अपने काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पाने की ख्वाहिश जरूर होती है। लिहाजा, इसी ख्वाहिश को जाहिर किया है 'हैदर' एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने। आपको बता दें, इस साल फिल्म 'हैदर' पांच श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल हुई है।
बहरहाल, बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल एवार्ड फिल्म 'क्वीन' के लिए कंगना रनौत के खाते में गया। इसी घोषणा के बाद श्रद्धा कपूर ने खुशी जताई और फिल्म 'हैदर' द्वारा पांच नेशनल अवॉर्ड जीतने पर फक्र महसूस कर रही हैं।
इतना ही नहीं, बल्कि श्रद्धा को भी एक दिन बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने की उम्मीद है। 'हैदर' को नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रद्धा ने कहा कि, 'नेशनल अवॉर्ड जीतने का अहसास बहुत अच्छा होगा। हर कलाकार अपने फिल्मी करियर में एक नेशनल अवॉर्ड जीतना चाहता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि एक दिन मेरी यह इच्छा पूरी होगी।'
बहरहाल, श्रद्धा ने फिल्म 'आशिकी 2' , 'एक विलेन' और 'हैदर' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में एक अहम जगह हासिल कर चुकी हैं। वहीं उनकी आने वाली फिल्म एबीसीडी 2 की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













