श्रद्धा कपूर की देखी है हैंडराइटिंग? हिंदी में इस तरह फैंस का किया शुक्रिया- 5 करोड़ फॉलोअर्स
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। यही कारण हैं कि फैंस भी उनकी हर एक्टिविटी को पसंद करते हैं। हाल में ही श्रद्धा कपूर ने फैंस के साथ साझा किया कि उनके इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। साथ ही अमिताभ बच्चन की राह पर श्रद्धा कपूर ने अपनी हैंडराइटिंग में नोट लिख फैंस का शुक्रिया अदा किया।
पहली बार श्रद्धा कपूर की हैंडराइटिंग भी दर्शकों को देखने को मिली। श्रद्धा ने साझा किया कि वह सभी प्रशंसकों का दिल से शुक्रिया करती हैं जो सोशल मीडिया के परिवार पर उनके साथ जुड़े व अभिनेत्री को इतना प्यार किया। श्रद्धा ने हिंदी व इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में पोस्ट लिख इंस्टाग्राम पर शेयर किया। बता दें सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर खासा सक्रिय हैं और लगातार वह अपनी हर फिल्म व निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों को शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











