दो फिल्में टल गईं.. अब बॉक्स ऑफिस पर होगा.....'खान' VS 'कपूर'
श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना अब एक दो हफ्ते पोस्टपोंड हो चुकी है। 14 जुलाई की जगह अब यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।
14 जुलाई को 4 फिल्में रिलीज को तैयार थीं.. रणबीर कपूर की जग्गा जासूस, श्रीदेवी की मॉम, श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना और सैफ अली खान की चेफ। खैर, जहां श्रीदेवी की फिल्म एक हफ्ते पहले यानि की 7 जुलाई को ही रिलीज हो जाएगी। वहीं श्रदा कपूर की हसीना को 2 हफ्ते पोस्टपोंड कर दिया गया है।
यानि की 14 जुलाई को अब आमने सामने होगी सैफ अली खान की 'शेफ'.. और रणबीर- कैटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस'। दोनों ही काफी अलग तरह की फिल्में हैं।

वहीं, हसीना अब 28 जुलाई को रिलीज होगी, जिस दिन अनिल कपूर- अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' रिलीज हो रही है। हम्मम.. यानि की श्रद्धा ने रणबीर से अच्छा अर्जुन से क्लैश करना समझा। यहां देंखे 2017 में क्लैश होने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











