..................... Shraddha Kapoor has rented Hrithik Roshan 97 crore sea facing apartment in Juhu becomes akshay kumar neighbour - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की पड़ोसन बनने के लिए एक्ट्रेस ने किराए पर लिया 97 करोड़ का फ्लैट, स्त्री के खौफ मे रहेंगी ट्विंकल

Shraddha Kapoor Hrithik Roshan Akshay Kumar

Shraddha Kapoor Rented Hrithik Roshan House: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और हाल ही में उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 में देखा गया। इसके बाद से लगातार वह चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब खबर आ रही है कि वह मुंबई में एक्टर अक्षय कुमार की पड़ोसी बन चुकी है। खबरों के अनुसार उन्होंने हाल ही में जुहू स्थित सी फेसिंग अपार्टमेंट किराए पर लिया है।

इसी के अलावा आपको बता दें कि जो अपार्टमेंट श्रद्धा कपूर ने किराए पर लिया है उसके मालिक ऋतिक रोशन है। लेकिन इससे पहले यह भी चर्चा हो रही थी कि वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा के साथ में इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं। हालांकि उनकी डील फाइनल नहीं हो पाई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस लग्जरियस अपार्टमेंट को श्रद्धा ने किराए पर ले लिया है।

वैसे तो अभी तक श्रद्धा कपूर अपने परिवार के साथ में रहती थी और अब वह अक्षय की पड़ोसी बन चुकी है। अक्षय कुमार यहां पर एक लग्जरियस डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ में रहते हैं। अक्षय कुमार को श्रद्धा कपूर की फीमेल लीड रोल वाली फिल्म स्त्री 2 में कैमियो में देखा गया था।

अगर हम ऋतिक रोशन के इस सी फेस्टिंग अपार्टमेंट को लेकर बात करें तो उन्होंने इसे साल 2020 में खरीदा था। अभी के समय पर इस अपार्टमेंट की कीमत 97.50 करोड़ की है। हालांकि अब देखना यही होगा कि आखिरकार कब श्रद्धा कपूर इस घर की इनसाइड तस्वीरों को अपने फैंस के साथ में शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X