'हैदर' के बाद लोग श्रद्धा को मैच्योर कहने लग जायेंगे
जाने-माने खलनायक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर की पिछली रिलीज दो फिल्में 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' की सफलता ने उन्हें लोगों की नजरों में ला खड़ा किया है।
तीन पत्ती जैसी फ्लॉप फिल्म से करियर शुरू करने वाली श्रद्धा की 'हैदर' पांचवी फिल्म है, जिसमें काम करके श्रद्धा बहुत ज्यादा खुश हैं। श्रद्धा का कहना है कि इस फिल्म के काम करने के बाद मुझे आत्मिक शांति मिली है।
इस फिल्म को देखने के बाद लोग मुझे मैच्योर कहने लग जायेंगे। फिल्म के सभी लोगों की बेहद तारीफ करते हुए श्रद्धा ने कहा कि इस फिल्म में उन्हें काम करने का मौका मिला इसके लिेए वो खुद को लकी मानती हैं।
'हैदर' के बाद लोग श्रद्धा को मैच्योर कहने लग जायेंगे
मालूम हो कि विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म शेक्सपियर के दुखांत नाटक 'हेमलेट' का फिल्मी रूपांतरण है। फिल्म में शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर, केके मेनन, तब्बू और इरफान खान भी हैं।
Must Click: 'हैदर' में शाहिद कपूर का हैरतअंगेज अंदाज
फिल्म में शाहिद अपने पिता की तलाश करते नजर आयेंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर में हुई है। फिल्म में शाहिद का लुक और भारी स्टारकास्ट फिल्म की यूएसपी है। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से हो रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/c0o2MKB2DrU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












