मैगजीन के कवर पर श्रद्धा कपूर ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, देंखे PIC

फ़िल्म "साहो" और "छिछोरे" जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ, यह वर्ष श्रद्धा कपूर के लिए बेहद खास रहा है। वहीं, श्रद्धा हाल ही में एक लीडिंग मैगज़ीन के कवर पर अपनी खूबसूरत अदाओं से एक बार फिर सभी का दिल जीतते हुए नज़र आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती है और इस कवर पर एक ही रंग के टॉप और पैंट के साथ श्रद्धा ने अपनी खूबसूरती को फिर से परिभाषित कर दिया है। सरल मेकअप और खुले बालों के साथ श्रद्धा ने अपना यह लुक पूरा किया है।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा अपने फैशन लुक के साथ ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानती है और अपने क्लासी व कंफर्टेबल लुक के लिए जानी जाती हैं।

यह साल खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन अभिनेत्री ने "बागी 3" की शूटिंग के लिए सर्बिया के लिए उड़ान भर ली है जिसमें वह एक्शन अवतार में नजर आएंगी।

श्रद्धा जल्द रेमो डिसूजा की "स्ट्रीट डांसर 3डी" में नज़र आएंगी जिसमें वह एबीसीडी 2 के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ फिर से बड़े पर्दे पर मुखातिब होंगी। फिलहाल, वह टाइगर श्रॉफ के साथ "बागी 3" की शूटिंग में व्यस्त हैं। कोई शक नहीं कि इन दो बड़ी फिल्मों के साथ श्रद्धा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X