श्रद्धा कपूर ने दशहरे पर खुद को गिफ्ट की नई लाल लेम्बोर्गिनी कार, देंखे फोटो, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

Shraddha Kapoor gifts herself a new red Lamborghini: अपने करियर में सफलता को एन्जॉय कर रही हैं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने खुद को एक नई शानदार कार गिफ्ट की है। दशहरे के खास मौके पर श्रद्धा नई लाल लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका घर ले आईं हैं। नई लेम्बोर्गिनी के साथ उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कार के शोरूम ने पोस्ट के जरिए श्रद्धा के न्यू लेम्बोर्गिनी खरीदने की जानकारी दी है। शोरूम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धा की उनकी नई कार के साथ फोटोज शेयर की।
श्रद्धा ने खरीदी 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी
श्रद्धा कपूर ने इस साल नवरात्रि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। महानवमी के मौके पर उन्होंने फैंस के सामने अपनी फिल्म 'आशिकी 2' का गाना भी गाया। वहीं, अब इस बीच दशहरे के मौके पर श्रद्धा ने अपने लिए 4.04 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका खरीदी है। श्रद्धा और उनकी दोस्त को नई कार के साथ देखा जा सकता है। श्रद्धा ने सफेद और हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टे के साथ पेयर किया।
इन मंहगी गाड़ियों की मालकिन हैं श्रद्धा
बता दें, श्रद्धा को हमेशा से कारों का खासा शौक रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इससे पहले श्रद्धा BMW 7 सीरीज खरीद चुकी हैं जिसकी कीमत 2.46 करोड़ रुपए थी। साथ ही एक्ट्रेस के पास Mercedes Benz GLE भी है, जिसकी कीमत 1.01 करोड़ रुपए है।
फिल्मों की बात करें.. तो श्रद्धा इस साल "तू झूठी मैं मक्कार" में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, इसके बाद वो राजकुमार राव के साथ फिल्म "स्त्री 2" में आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications