ABCD 2 फाइनली वरुण के रुप में श्रृद्धा को मिला हीरो!
श्रृद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी 2 का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी भी काफी हिट हो रही है। हाल ही में एबीसीडी 2 के ट्रेलर लॉंच के दौरान श्रृद्धा कपूर और वरुण धवन को मीडिया के सामने काफी मस्ती करते हुए देखा गया। ऐसा लगा कि फाइनली किसी फिल्म में तो श्रृद्धा कपूर को एक नॉर्मल सा रोमांटिक हीरो मिला है।
अगर आपको अभी भी नहीं समझ आया तो समझाते हैं। असल में फिल्म आशिकी 2 जिससे श्रृद्धा कपूर के करियर को एक नयी पहचान मिली है से लेकर हैदर तक में श्रृद्धा कपूर को हीरो के रुप में या तो शराबी मिला या टेरेरिस्ट और या तो खूनी। पहली बार शायद ऐसा हो रहा है कि वरुण धवन के रुप में श्रृद्धा को कोई ढंग का नॉर्मल रोमांटिक हीरो मिला है।
Birthday special आलिया, लीजा, सारा कौन है वरुण की गर्लफ्रैंड!
आइये एक नज़र डालते है श्रृद्धा कपूर की ऑन स्क्रीन रोमांटिक लाइफ पर।
आशिकी 2- आशिकी 2 में श्रृद्धा कपूर को हीरो के रुप में मिले आदित्य रॉय कपूर जो कि फिल्म में एक सिंगर थे लेकिन शराबी भी थे। इतने पियक्कड़ की उन्होंने शराब छोड़ने से ज्यादा अपनी प्रेमिका श्रृद्धा को छोड़कर मरना उचित समझा।
एक विलेन- नाम ही विलेन हो तो हीरो कैसे मिलेगा। इसमें भी श्रृद्धा कपूर को मिले सिद्धार्थ मल्होत्रा जो कि एक गुंडा था। श्रृद्धा भी मर गयीं और अंत में सिद्धार्थ उसके कातिल को मार बैठा। कुल मिलाकर हीरो के रुप में इन्हें विलेन ही मिला।
हैदर- यूं तो फिल्म में श्रृद्धा को बॉलिवुड का मोस्ट रोमांटिक और चॉकलेटी ब्वॉय मिला लेकिन वो निकला टेरेरिस्ट। जिसके चक्कर में फिर से श्रृद्धा मर गयीं और हो गया लव स्टोरी का दी एंड।
एबीसीडी 2- फाइनली अब प्रभु देवा की फिल्म एबीसीडी 2 में वरुण धवन के रुप में यूं लग रहा है कि श्रृद्धा कपूर को एक रोमांटिक हीरो मिलने वाला है। जो ना शराब पीता है ना गुंडा है और ना ही टेरेरिस्ट। एक आम सा डांस पसंद करने वाला लड़का है।


Click it and Unblock the Notifications












