श्रद्धा को बॉलिवुड की तरफ से Happy Birthday
आज श्रद्धा कपूर का जन्मदिन है और इस मौके पर बॉलिवुड में मौजूद उनके दोस्तों की तरफ से उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी जा रही हैं। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर के माध्यम से श्र्रद्धा कपूर को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। रितेश देशमुख जो कि श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म एक विलेन में नज़र आए थे उन्होंने भी श्रद्धा को मराठी भाषा में जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।
साल 2014 श्रद्धा कपूर के लिए काफी अच्छा रहा। उन्हें हैदर, एक विलेन जैसी बेहतरीन फिल्में मिलीं जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अब इस साल श्रद्धा कपूर की फिल्म एबीसीडी रिलीज होने वाली है जिसके लिए श्रद्धा के फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ डासिंग किंग शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे।
आइये जानते हैं बॉलिवुड की तरफ से श्रद्धा कपूर को क्या क्या बधाईयां मिलीं।


Click it and Unblock the Notifications