नंबर 1 खिलाड़ी की बायोपिक..लगभग दीपिका थी फाइनल..लेकिन श्रद्धा हुईं IN
श्रद्धा कपूर को साइना नेहवाल के बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि बात दीपिका पादुकोण की चल रही थी।
क्रिकेटर धोनी की बायोपिक के बाद अब एक और स्पोर्ट्स पर जल्द ही काम शुरू हो सकता है और वो है भारत की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक। साइना नेहवाल की जिदगी पर जल्दी ही फिल्म पर का शुरू हो सकता है।इसके लिए काफी समय से लीड रोल की तलाश चल रही थी।
[SHOCKING..सलमान खान ने बॉडीगार्ड को निकाला नौकरी से..जानिए क्या है कारण !]
माना तो यही जा रहा था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण लगभग फाइनल हो गई है । खुद साइना नेहवाल ने एक बार कहा था कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है तो उसमें वो चाहेंगी दीपिका पादुकोण उनका किरदार निभाएं क्योंकि वो काफी अच्छा बैडमिंटन खेलती हैं। खुद दीपिका पादुकोण ने भी कहा था कि वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

लेकिन फिल्म के लिए अब दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर को साइन कर लिया गया है। श्रद्धा कपूर इसमें साइना नेहवाल का किरदार निभाएंगी। जाहिर है श्रद्धा कपूर इससे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा भी है कि वो इस रोल को निभाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करना चाहेंगी।
दीपिका पादुकोण को जब इसकी जानकारी दी गई तो वो भी काफी खुश हुईं और एक पॉपुलर इंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही हैं इस बात से वो काफी ज्यादा खुश हैं और इसके साथ पूरा न्याय भी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications