स्त्री 2 की सफलता के बाद बीमार पड़ीं श्रद्धा कपूर, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor fell ill after the success of Stree 2: स्त्री 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के ताबड़तोड़ कलेक्शन से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि फिल्म लोगों को कितनी पसंद आई है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज 12 दिन हो चुके हैं और फिल्म अभी तक लगभग 395.57 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। (Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक) स्त्री 2 की सफलता देख बॉलीवुड के बाकी स्टार्स भी हैरान रह गए हैं। कई सितारों ने श्रद्धा कपूर और बाकी टीम मेंबर्स को बधाई दी है।

बता दें कि फिल्म की बड़ी सफलता के बाद फिल्म की सक्सेस पार्टी भी हुई थी। जहां फिल्म के सभी क्रू मेंबर्स और स्टार्स शामिल थे, लेकिन बताया जा रहा है कि इस पार्टी के बाद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की तबियत बिगड़ गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर की तबियत ठीक नहीं है। बार-बार फिल्म के प्रमोशन और इवेंट में जाने की वजह से उनका शेड्यूल पूरा ही बिजी हो गया था। आराम ना मिल पाने की वजह से श्रद्धा कपूर की तबियत खराब हो गई है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर को वायरल फीवर हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर अभी अपने घर पर हैं और परिवार वाले उनका खास ख्याल रख रहे हैं। उम्मीद है कि श्रद्धा कपूर जल्द ही स्वस्थ होंगी।

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्त्री 2 का तीसरा पार्टी भी बनने को तैयार है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट भी लगभग तैयार हो चुकी है। वहीं स्त्री 2 की बड़ी सफलता के बाद अब फैन्स स्त्री 3 के आने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X