प्रभास स्टारर साहो के लिए श्रद्धा कपूर की फीस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे
प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो, 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और फैन्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार भी है। अब फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर की फीस जानकर सबके होश उड़ जाएंगे। खबर है कि फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ की फीस दी गई है।
अब इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि साहो सबसे पहले कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी लेकिन कैटरीना कैफ ने फिल्म के लिए 5 करोड़ की फीस की डिमांड की थी। और इसलिए कैटरीना इस फिल्म से बाहर हो गईं क्योंकि उनकी डिमांड पूरी नहीं की जा सकती थी। ऐसे में फिर श्रद्धा को 7 करोड़ की फीस देना किसी को हज़म नहीं हो रहा है।

पहले खबर थी कि प्रभास ने फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस ली है। प्रभास ने इस खबर का भी खंडन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 20 प्रतिशत से शुरूआत की थी। बाद में फिल्म का बजट 250 करोड़ पहुंचा तो उनकी भी फीस बढ़ाई गई लेकिन उन्होंने देखा कि उनके दोस्त इस फिल्म पर बिना ये जाने पैसा लगा रहे कि कितना वापस आएगा। ऐसे में प्रभास ने अपनी फीस नहीं बढ़ाई।
अब खबर है कि दरअसल, श्रद्धा को भी फिल्म के लिए 7 करोड़ की फीस दी ही नहीं गई है। ये सब केवल PR का पब्लिसिटी स्टंट है और श्रद्धा को असल में फिल्म के लिए केवल 3 करोड़ की ही फीस दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications