रूमर्ड BF राहुल मोदी को श्रद्धा ने अपने हाथ से खिलाया स्ट्रीट फूड, कैमरे में कैद हुआ रोमांटिक मोमेंट

इन दिनों कई बॉलीवुड कपल्स के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जिसमें से एक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राहुल मोदी का है। फिलहाल हाल ही में दोनों का बहुत ही क्यूट और रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स के तो कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर मुंबई के नए रेस्तरां में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ गईं। इस दौरान दोनों की बहुत ही खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
पब्लिक में रोमांटिक हुईं श्रद्धा
वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा अपने इस स्पेशल मोमेंट को एंजॉय करती नजर आ रही हैं वह राहुल को अपने हाथ से डिश खिलाती दिख रही हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल और दोनों के बीच का बॉन्ड देखकर फैन्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- स्वीट कपल। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप दोनों शादी कब कर रहे हो सालों से डेट कर रहे हो। तो वहीं तीसरे ने कहा- अब तो शादी की उम्र भी निकलती जा रही है अब तो कर ही लेनी चाहिए।
फैन्स ने श्रद्धा को दी सलाह
आपको बता दें कि श्रद्धा राहुल को सालों से डेट कर रही हैं, लेकिन अब जाकर वह राहुल के साथ पब्लिक में नजर आई हैं। दोनों के बीच के बॉन्ड को देख फैन्स सलाह देते हैं कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। काम की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है जिसकी अभी एनाउंसमेंट नहीं हुई है। जल्द ही फिल्म की घोषणा की जाएगी। वहीं माना यह भी जा रहा है कि वह राहुल मोदी के साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











