OMG:वज़न से परेशान हैं श्रद्धा कपूर, कर रही हैं डाइट पर कड़ी मेहनत
अब ये बात सोनाक्षी सिन्हा बोलें तो समझ में आता है लेकिन श्रद्धा कपूर बोलें तो अच्छा थोड़ी लगता है। दरअसल श्रद्धा कपूर आजकल बहुत परेशान हैं और उनकी परेशानी की वजह है उनका वज़न। इसके लिए उन्होंने बना लिया है कड़ा डाइट प्लान!
श्रद्धा के इस डाइट प्लान में शामिल है पिज़्जा, बर्गर, नूडल्स....चौंकिए मत। यही तो है श्रद्धा की परेशानी। दरअसल वो अपने कम वज़न से परेशान हैं और इसलिए वेट बढ़ाने की जद्दोजहद में जुट गई हैं। ये सब तैयारी है उनकी आने वाली फिल्म ABCD 2 के लिए।
श्रद्धा फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाने के लिए इनदिनों कड़ी मेहनत कर रही हैं. इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की वर्ष 2013 की फिल्म 'एबीसीडी' की ही सीक्वल है।
ALSO PICS: KISSING चैंपियनशिप में वरूण से आगे हैं श्रद्धा
'एबीसीडी' भारत की पहली थ्रीडी डांस फिल्म थी। फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से श्रद्धा को अपना वजन घटाने के लिए कहा गया है। श्रद्धा इनदिनों अपनी सेहत पर खासा ध्यान दे रही है। फिल्म में अपने किरदार के बारे में बातते हुए श्रद्धा का कहना है कि मुझे इस फिल्म के लिए मसकुलर बॉडी बनाने के लिए कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications
