श्रद्धा कपूर की खुल गई पोल ? मोबाइल वॉलपेपर पर दिखी रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीर

Shraddha Kapoor mobile wallpaper Viral: श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती और अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग तो लोगों का दिल जीत लेती है। आखिरी बार श्रद्धा को स्त्री 2 में देखा गया। इस दौरान उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन श्रद्धा ने ना तो कभी अपने रिलेशनशिप में होने की खबर को ऑफिशियल किया है और ना ही ब्रेकअप को लेकर कोई रिएक्शन दिया है।
श्रद्धा का हो गया था ब्रेकअप ?
लेकिन पिछले साल उन्होंने राहुल मोदी के साथ एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया था कि 'दिल रख ले नींद तो वापस दे दे यार'। श्रद्धा के इस पोस्ट से फैन्स को लगा कि श्रद्धा राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर को अंबानी फंक्शन में भी राहुल मोदी के साथ स्पॉट किया गया था। जिससे दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरों को हवा मिल रही थी।
Cute❤️#ShraddhaKapoor pic.twitter.com/c2h7qYg3hf
— » 𝑹𝒂𝒚𝒂 (@rayatweetss) January 12, 2025
फोन का वॉलपेपर हुआ वायरल
लेकिन स्त्री 2 के प्रमोशन के दौरान उनके ब्रेकअप की अफवाहों उड़ने लगीं। ऐसे में एक खबर यह भी आई थी कि श्रद्धा सिंगल ही हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में श्रद्धा कपूर को पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान श्रद्धा कपूर के फोन का वॉलपेपर खास लाइमलाइट में आया। जी हां, श्रद्धा कपूर के इस वॉलपेपर में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। उनके इस वॉलपेपर को फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के फोन का वॉलपेपर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में फैन्स पूछ रहे हैं कि श्रद्धा आखिर शादी की खबर कब सुनाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











