लकी हूं कि 'आशिकी 2' के बाद 'द विलेन' में भी मोहित मेरे साथ हैं: श्रद्धा कपूर

'द विलेन' का निर्माण एकता कपूर कर रह है जबकि फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख हैं। फिल्म में सिद्दार्थ मल्होत्रा निगेटिव किरदार में हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने मीडिया से कहा, "आशिकी 2' के बाद मोहित सूरी के साथ दोबारा काम करने को लेकर मैं बेहद खुश हूं। मैं बेहद उत्साहित भी हूं।" वह बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं, अपने आप को मैं लकी मानती हूं कि मुझे दोबारा से उनके साथ काम करने को मिला, सच कहूं तो 'आशिकी 2 की श्रद्दा मोहित की देन है'। खुश हूं कि 'आशिकी 2' के बाद 'द विलेन' में भी मोहित मेरे साथ हैं।
हालिया प्रदर्शित 'आशिकी 2' 1990 में आई सफलतम फिल्म 'आशिकी' का अगला संस्करण है। फिल्म में श्रद्धा और अभिनेता आदित्य राय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े बल्कि इसे समीक्षकों द्वारा भी सराहा गया और फिल्म 100 करोड़ वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो गई।
'तीन पत्ती' जैसी असफल फिल्म से करियर शुरू करने वाली श्रद्धा को अब कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, "अब मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, मैं खुश हूं। यह मेरे लिए
अच्छा समय है।" वह अपना सारा फोकस अब अपनी आने वाली फिल्मों में ही लगाना चाहती हैं ताकी जो प्यार और इज्जत उन्हें लोगों से मिली है वो आगे भी मिलती रहे।


Click it and Unblock the Notifications