श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के बीच 'स्पेशल रिश्ता'!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'आशिकी 2' से एक साथ आए श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का रिलेशन भले ही ज्यादा लंबा न चल पाया हो, लेकिन वे दोनों आज भी 'अच्छे दोस्त' हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद श्रद्धा का ऐसा कहना है।

आदित्य के बारे में पूछे जाने पर श्रद्धा कपूर का कहना है कि 'आशिकी 2' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके और आदित्य रॉय कपूर के बीच एक खास रिश्ता बन गया। वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और वे आगे भी 'अच्छे दोस्त' बने रहेंगे।
बता दें, 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और आदित्य एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों काफी कपल थे, हालांकि हमेशा अपने रिश्ते में रोमांस की बात नकार दी और हमेशा यही कहते आए हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
यहां पढ़िए बॉलीवुड की चटपटी खबरें
आदित्य के साथ अपने रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर श्रद्धा ने कहा, "मैंने हमेशा यह कहा है और एक बार फिर कह रही हूं कि हम हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। हम आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "हमें 'आशिकी 2' के दौरान एक खास तजुर्बा मिला। जिसे हम हमेशा याद रखेंगे और यह हमें आगे बढ़ने में भी मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications













