अरे उंगली में श्रृद्धा कपूर ने आइटम नहीं फैमिली सॉंग किया है!

करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म उंगली में आशिकी 2 फेम श्रृद्धा कपूर के आइटम सॉंग की काफी सारी खबरें आ रही हैं। लेकिन जहां तक बात है इस आइटम नंबर की तो असल में श्रृद्धा कपूर ने आइटम सॉंग नहीं किया बल्कि ये एक फैमिली सॉंग टाइप का है। इस डांस नंबर को बच्चे भी आराम से इंज्वॉय कर सकते हैं। इस गाने को लेकर जितनी भी खबरें चल रही हैं उनके अनुसार श्रृद्धा कपूर एक आइटम गर्ल के रुप में नज़र आने वाली हैं। लेकिन ये सच नहीं है और श्रृद्धा जो कि छोटे और कम कपड़ों के फेवर में भी नहीं हैं वो भला टिपिकर सेनसुयस आइटम नंबर क्यों करेंगी।

श्रृद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर से जब हाल ही में इस आइटम नंबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये कोई आइटम नंबर नहीं है बल्कि ये सिर्फ एक डांस नंबर है जो कि पूरी फैमिली एक साथ बैठकर भी देख सकती है। साथ ही शक्ति कपूर ने कहा कि मुख्य रुप से ये गाना बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। श्रृद्धा कपूर की पहली फिल्म आशिकी 2 में श्रृद्धा ने काफी सिंपल और साफ सुथरा सा किरदार निभाया था। उन्हें आइटम गर्ल के रुप में देखने की बात सोचकर ही लोगों को हैरान हो रही थी कि पहली फिल्म के बाद ही श्रृद्धा ने अपना रुप ही बदल लिया।

उंगली फिल्म में मुख्य किरदारों में इमरान हाशमी, नेहा धूपिया, रणदीप हुड्डा और संजय दत्त हैं। इसके अलावा श्रृद्धा कपूर ने सिर्फ एक डांस नंबर में केमियो किया है। पहले इस फिल्म का संगीत सलीम सुलेमान दे रहे थे लेकिन बाद में संगीत के लिए किन्हीं दूसरे संगीतकारों को साइन कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X