श्रद्धा कपूर बनी Item Girl तो भाई को बनना पड़ा डिलीवरी बॉय
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर फिल्म 'शूटआउट एक वडाला' में गैंगस्टर की भूमिका निभाने के बाद बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आए। सिद्धांत जल्द ही फिल्म 'बॉम्बारियां' में नज़र आएंगे, जिसमें रिचा चड्ढा और अक्षय ओबरॉय भी होंगे।
फिल्म में सिद्धांत एक डिलिवरी बॉय का किरदार निभाएंगे जो एक साजिश में फंस जाता है। इस फिल्म का निर्देशन पिया सुकन्या करेंगी।
एक अंग्रेजी अखबार को मिली जानकारी के मुताबिक, 'सिद्धांत के किरदार का कोई नाम नहीं है। उसे 'द बाइकर' बुलाया जाता है और वो एक रहस्यमय किरदार है। उसे सुबह होने से पहले अपने लक्ष्य को हासिल करना है और फिल्म की कहानी मुख्य रूप से यही है।
खबर की पुष्टि करते हुए सिद्धांत ने अंग्रेजी अखबार से कहा, 'रिचा बॉलीवुड की एक पब्लिक रिलेशन एक्जिक्यूटिव का किरदार निभा रही हैं, जबकि मैं एक डिलिवरी बॉय हूं, जो एक छोटे शहर से है और सीख रहा है कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है।
अभिनेता ने माना कि उन्हें इस किरदार के लिए ऑडिशन के कई राउंड्स से गुजरना पड़ा। 'बॉम्बारियां' को मुंबई में शूट किया जाएगा और इसकी शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











