Shraddha Kapoor ने फैन के साथ एयरपोर्ट लगाए ठुमके, एक्ट्रेस ने नहीं तोड़ा चाहने वाले का दिल!

श्रद्धा कपूर इस वक्त अपनी फिल्ल तू झूठी मैं मक्कार को लेकर काफी चर्चा में हैं और इसके अलावा जन्मदिन को लेकर भी फैंस उनको प्यार दे रहे हैँ। अक्सर देखा जाता है कि अभिनेत्री अपने फैंस से बात करती हैं और कुछ ऐसा सामने आ जाता है जो कि पसंद किया जाता है। इस वक्त श्रद्धा कपूर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फैन के साथ एयरपोर्ट पर डांस करतीं हुईं नजर आ रहीं हैं।
इस वीडियो को पैपराजी के पेज पर अपलोड किया गया है और इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा है, ''हवाईअड्डे पर ऐसा सीन, फैन ने ठुमकों से श्रद्धा कपूर को किया प्रभावित, दोनों ने एक्ट्रेस के नए गाने पर ठुमक लगाए।''
इस वीडियो के सामने आते ही लोग इसपर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि श्रद्धा कपूर दिल की काफी अच्छी हैं और यही कारण है कि वो अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और उनके दिल की बातें समझती हैं।
इसके अलावा जन्मदिन के मौके पर श्रद्धा कपूर ने पैपराजी के साथ केक भी काटा था और उनका लाया हुआ केक शौक से खाया था। उनके कोई भी वीडियो हों वो सामने आने के बाद वायरल होते रहते हैं।
वर्कफ्रंट पर वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का हिस्सा बनने वाली हैं और इस फिल्म को लेकर वो और उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से गाने और ट्रेलर पहले ही सामने आ चुके हैं जो कि कमाल के हैं और लोग उनको काफी प्यार दे रहे हैं।
इसके अलावा भी इस साल श्रद्धा कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी और इसका आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। काफी समय से एक्ट्रेस को एक बड़ी हिट की तलाश है।


Click it and Unblock the Notifications