श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाई खलबली, क्लिप में दिख गई बेडरूम में बैठे रूमर्ड BF की झलक

Shraddha kapoor dance video: बेहतरीन एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। श्रद्धा अकसर अपने फैन्स का दिल जीतने के लिए कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे सभी का ध्यान उनपर खिंचा चला आता है। हर बार की तरह इस बार भी श्रद्धा कपूर ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख लोग तो उनके बारे में बात करते थक नहीं रहे हैं।
श्रद्धा के डांस वीडियो ने मचाई धूम
दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। लाइट ब्लू कलर की हुडी और जींस पहने श्रद्धा काफी कैजुअल लुक में भी काफी प्यारी दिख रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि श्रद्धा अपने बेडरूम में ही डांस करती हैं। फैन्स को श्रद्धा का डांस तो पसंद ही आया, लेकिन इसी के साथ ही फैन्स ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया है जिसके बाद सभी एक्ट्रेस को कह रहे हैं कि वह अब शादी कर ही लें।
श्रद्धा लंबे समय से डेट कर रही हैं राहुल को
श्रद्धा कपूर के वायरल हुए इस डांस वीडियो में पीछे एक शीशा लगा है जिसमें श्रद्धा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की झलक साफ नजर आ रही है। बता दें कि राहुल मोदी श्रद्धा कपूर का डांस वीडियो रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। दोनों का इतना प्यारा बॉन्ड देख फैन्स तो अब श्रद्धा से कह रहे हैं कि अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। 38 साल की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को लंबे समय से डेट कर रही हैं दोनों को अकसर पार्टी में, फ्लाइट में और वेडिंग रिसेप्शन में नोटिस किया जाता है। कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन बाद में यह सिर्फ एक अफवाह निकली।


Click it and Unblock the Notifications











