प्रभास के साथ काम करने की खबर को श्रद्धा ने किया कन्फर्म..बोलीं- एक्साइटेड हूं
पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही थी कि श्रद्धा कपूर प्रभास की अगली आने वाली फिल्म साहो का हिस्सा होंगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने खुद इस खबर पर मुहर लगा दी कि वो साहो का हिस्सा हैं और प्रभास के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं।
श्रद्धा कपूर ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की। पिछले कुछ दिनों से ये खबर लगातार आ रही थी लेकिन वहीं प्रभास के फैन्स इस स्टार कास्ट से नाखुश हैं।उनका मानना है कि श्रद्धा कपूर की जगह किसी साउथ की एक्ट्रेस को लेना चाहिए था। श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगी।

आपको बता दें कि फिलहाल साहो की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में चल रही है। प्रभास भी हैदराबाद में ही हैं। मेकर्स पहले भी श्रद्धा कपूर को फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन तब पैसे को लेकर बात नहीं बनी थी। साहो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो 2018 में रिलीज होगी।
फिल्म को लेकर और भी कई बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेसेस पर विचार किया गया था।लेकिन अब कन्फर्म हो गया कि बाहुबली प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
