श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म ? नींद ना आने पर खुल्लम-खुल्ला कह दी दिल की बात

Shraddha Kapoor confirmed her relationship with Rahul Mody: बॉवीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने लुक्स और स्टाइल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। श्रद्धा कपूर फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा फैन्स के साथ आए दिनों कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें थीं कि एक्ट्रेस 'तू झूठी मैं मक्कार' के लेखक राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। जिसके बाद श्रद्धा कपूर को अंबानी फैमिली के फंक्शन में भी राहुल मोदी के साथ देखा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने कभी भी इस बात का खुलासा नहीं किया था वह किसी को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चुप्पी साधी, लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
जी हां, श्रद्धा कपूर ने लेट नाइट अपने इंस्टा हैंडल स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है जो उनकी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की है। इस तस्वीर के साथ ही श्रद्धा कपूर ने कैप्शन भी लिखा है। 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार' बता दें कि उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। पहली बार श्रद्धा ने अपनी और राहुल की तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ ही इस कैप्शन देख फैन्स को क्लीयर हो गया है कि श्रद्धा राहुल को दिल दे चुकी हैं।
सोर्स के मुताबिक श्रद्धा और राहुल एक दूसरे से फिल्म के सेट पर मिले थे। दोनों दोस्त बने और प्यार हो गया। बता दें कि राहुल मोदी 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











