बॉयफ्रेंड संग मुंबई से दूर जाकर मनाया श्रद्धा कपूर ने अपना बर्थडे,वीडियो देख लोग बोले- ऐसा BF होने से अच्छा...

Shraddha Kapoor-Rahul Mody Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से श्रद्धा कपूर को खास उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ स्पॉट किया जा रहा है।
श्रद्धा कपूर कभी अपनी दोस्त की शादी में BF संग पहुंचती हैं तो कभी उनकी कुछ तस्वीरें फ्लाइट से कैप्चर की जाती हैं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड संग अपना जन्मदिन मनाकर लौट रही हैं।
जन्मदिन मनाने मुंबई से दूर गईं श्रद्धा कपूर
आपको बता दें कि बीते दिन यानी कि 3 मार्च को श्रद्धा कपूर का जन्मदिन होता है और इस खास मौके पर श्रद्धा कपूर ने कोई बड़ी और ग्रैंड पार्टी का आयोजन नहीं किया था बल्कि उन्होंने अपना जन्मदिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ मनाने का विचार किया। जी हां, हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर अपने BF राहुल मोदी के साथ गेटवे ऑफ इंडिया के साथ स्पॉट की जाती हैं।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को संग देख लोगों ने यूं किए कमेंट्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड बोट से उतरते नजर आ रहे हैं। राहुल जैसे ही पैपराजी को देखते हैं वह तुरंत ही आगे बढ़ जाते हैं और श्रद्धा कपूर उनके पीछे-पीछे आ रही होती हैं। दोनों ही व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को इस वीडियो में देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- श्रद्धा कपूर ने क्या कह दिया- ऐसा BF होने से अच्छा ना हो। वहीं दूसरे ने लिखा- जब श्रद्धा कपूर को इतना पसंद है वो तो बाकी लोगों को क्या दिक्कत हो रही है। वहीं तीसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा दोनों की जोड़ी बेस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications