पाक एक्ट्रेस मावरा होकेन का पत्ता साफ, Sanam Teri Kasam 2 में नजर आएगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस?

Sanam Teri Kasam 2- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंडिया ने पाकिस्तान पर अटैक किया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आर्मी ने वायु और थल से पाकिस्तान में कई जगह तबाही मचाई थी। इसके बाद हर तरह से पाकिस्तानियों का बायकॉट भी हुआ था।
उधर आर्मी तो इधर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद कई चीजें सामने आईं थीं। कभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किया गया था तो किसी को फिल्म के पोस्टर से हटा दिया गया था।
अब मशहूर फिल्म सनम तेरी कसम के सीक्वल से पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को बाहर कर दिया गया है। जी हां, पहले मावरा को इसके पोस्टर से हटाया गया था और अब सनम तेरी कसम 2 की स्टारकास्ट से बाहर किया गया है।
श्रद्धा कपूर को मिली फिल्म?
कई मीडियो रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सनम तेरी कसम 2 में हर्षवर्धन राणे के साथ लीड रोल में श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं। लोगों को जब से श्रद्धा का नाम पता चला है सभी काफी खुश रहैं और कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म के लिए बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती हैं।
उन्होने आशिकी 2 जैसी फिल्म में शानदार काम करके अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। अब कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। हालांकि इन खबरों को लेकर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
मावरा होकेन ने किए थे देश विरोधी पोस्ट
इंडिया पाकिस्तान के युद्ध के दौरान सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा होकेन ने इंडिया के खिलाफ कई पोस्ट किए थे। इसके बाद मेकर्स भड़क गए थे और मावरा को सीधे फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके अलावा भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को सोशल मीडिया अकाउंट्स भी इंडिया में बैन करवा दिए थे जिसमें मावरा भी शामिल हैं।
कौन हैं मावरा होकेन?
पाकिस्तान से आकर इंडिया में नाम कमाने वाली मावरा होकेन की सादगी को सभी ने पसंद किया था। हालांकि इस फिल्म की सफलता के बाद भी उनको काम नहीं मिला लेकिन आज भी सुरु के किरदार को लेकर उनको याद किया जाता है। फिलहाल वो पाकिस्तान में हैं और इस विवाद के बाद तो किसी सूरत में उनको इंडिया में काम नहीं मिलने वाला है। पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर एक मुहिम की शुरुआत हुई है और इसको लेकर सभी लोग समर्थन में है। शायद ही ऐसा कोई पाकिस्तानी एक्टर होगा जिसने इंडिया को लेकर फिजूल बातें नहीं की।
हर्षवर्णन राणे
सनम तेरी कसम के अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने एक शराबी बिगड़ैल लड़के का किरदार निभाया था। हालांकि बाद में एक जबरदस्त आशिक साबित होता है। उन्होने अभिनय से लोगों का दिल जीता था लेकिन इसके बाद भी वो किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बने। हालांकि सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर वो चर्चा में रहते हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है जो कि फिल्मों को लेकर इंस्पायर करती है। सनम तेरी कसम के दोबारा रिलीज होने के बाद फिर से अचानक वो खबरों में आ गए थे और इसका सीक्वल बनने वाला है।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं। बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होने स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में कमाल का काम किया है। लोग आज भी इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी श्रद्धा फिर से इस किरदार में नजर आती हैं या नहीं। फिलहाल वो हर तरह के रोल कर रही हैं और इस वक्त सनम तेरी कसम 2 को लेकर चर्चा में हैं। आने वाले समय में श्रद्धा कपूर अगर इस फिल्म में दिखती हैं को हर्षवर्धन राणे के साथ उनका लुक कैसा होगा ये तो देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











