मर्सिडीज की मालिक बनीं श्रृद्धा..बधाई हो!

आशिकी 2 ने श्रृद्धा कपूर के करियर की दिशा ही बदल दी। कहां ये खूबसूरत अभिनेत्री धीरे धीरे फिल्म इंडस्ट्री से गायब होती जा रही थी और कहां आज एक के बाद एक श्रृद्धा के हाथों में बड़े और बेहतरीन बैनर की फिल्में आ रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई हैदर में श्रृद्धा कपूर के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। जाहिर है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म होने के नाते हैदर में श्रृद्धा को एक खूबसूरत किरदार मिला था।

इतनी सफलता हासिल करने के बाद आखिरकार श्रृद्धा ने अपने लिए एक गाड़ी खरीदने की सोची। इस फैसले को लेकर श्रृद्धा काफी कंफ्यूज थीं क्योंकि वो अपने लिए एक स्पोर्ट्स कार खरीदने की सोच रही थीं। जबकि उनके माता-पिता ने उन्हें एक बड़ी लग्जरी गाड़ी खरीदने की सलाह दी और आखिरकार श्रृद्धा ने भी अपने माता पिता की राय मानते हुए मर्सिडीज एमएल खरीदी।

एक तरफ तो श्रृद्धा कपूर को उनकी फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए ढ़ेर सारी तारीफें मिल रही हैं वहीं दूसरी तरफ वो सफलता की ऊंचाइयों को छूती जा रही हैं और अपने माता पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर रही हैं। श्रृद्धा कपूर अब बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके अभिनय के साथ ही अब उन्हें उनकी नयी गाड़ी को लेकर भी ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं।
'
श्रृद्धा कपूर से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा "मैं बहुत खुश हूं नयी गाड़ी लेकर। मुझे खुशी है कि मैंने अपने माता पिता के कहने पर मर्सिडीज ली।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X