श्रद्धा कपूर के भाई की बुरी फजीहत, खींचते हुए ले गए नार्कोटिक्स वाले, 252 करोड़ ड्रग्स में फंसे सिद्धांत कपूर

Siddhant Kapoor

Siddhant Kapoor Narcotics Office: कई दिनों से लगातार चर्चा में चल रहे श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को आज नार्कोटिक्स की टीम पकड़ ले जाती हुई दिखी है। बता दें कि 252 करोड़ के ड्रग्स के मामले में शक्ति कपूर के बेटे का नाम सामने आया है।

इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धांत को खींचते हुए नार्कोटिक्स की टीम ले जाती हुई दिख रही है। कुछ दिनों पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट सामने आई थी कि सिद्धांत तो 25 नवंबर को अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना होगा और आज वही हुआ है।

खींचते हुए ले गए

ये वीडियो जिस तरह से वायरल हो रहा है श्रद्धा कपूर और शक्ति के फैंस का दिल टूट गया है। इसके पहले शायद ही इसका तरह की तस्वीरें आपने देखी होगीं। सिद्धांत कपूर को कार से निकालते हुए हाथ पकड़कर तो कभी पीट पर शर्ट को पकड़ते हुए काफी तेजी से अंदर ले जाते हुए देखा जा सकता है। नार्कोटिक्स की टीम सिद्धांत से वैसा ही व्यवहार कर रही है जैसे किसी ड्रग्स माफिया के साथ किया जाता है।

बता दें कि एंटी-नारकोटिक्स सेल टीम ने मामले की छानबीन करते हुए मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख से पूछताछ की थी जिसमें दो मशहूर हस्तियों के नाम निकले थे। ऑरी और सिद्धांत किस तरह से इस जांच का जवाब देंगे ये तो वक्त ही बताएगा। खबरे हैं कि दुबई और मुंबई में मोहम्मद सलीम द्वारा पार्टियों का आयोजन किया गया था और वो दाऊद के गिरोह का आदमी है। एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एस्प्लेनेड कोर्ट को ड्रग पार्टियों और उनमें शामिल होने वाली हस्तियों के बारे में बताया। आज पूछताछ के बाद पूरी तस्वीर साफ होने वाली है। इसके पहले इस मामले में नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर का नाम भी लिया जा रहा था।

सिद्धांत कपूर फिल्मों में इतना ज्यादा दिखाई नहीं दिए हैं लेकिन कुछ फिल्मों काम करके उन्होने अपनी छाप जरूर छोड़ी है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: siddhant kapoor shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X