..................... Shraddha kapoor break record reach 50 million followers on instagram - Hindi Filmibeat

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोवर्स का बड़ा आंकड़ा किया पार!

कोरोना लॅाकडाउन के चलते सोशल मीडिया ही स्टार्स से जुड़ने का फैंस के लिए रास्ता बन गया है। जहां पर कई स्टार्स इन दिनों पहले से अधिक एक्टिव हैं। इस फेहरिस्त में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। साथ ही श्रद्धा ने एक रिकॅार्ड भी बना लिया है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वर्षों में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है क्योंकि आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

श्रद्धा इंडस्ट्री की सबसे मेहनती और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं और अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने बखूबी जानती है। अभिनेत्री 'गर्ल नेक्स्ट डोर' का परफ़ेक्ट उदाहरण है और लोगों के दिलों में बसती हैं। श्रद्धा की समझ और सकारात्मकता ही लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है और आलिया भट्ट जैसे समकालीनों को पीछे छोड़ते हुए, अभिनेत्री ने आज इंस्टाग्राम पर भी अपनी मोहर लगा दी है।

Shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर ने 50 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छू लिया है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि उनके प्रशंसकों की संख्या में सबसे तेज़ी से इज़ाफ़ा हो रहा है।अपनी पहुंच का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करते हुए, श्रद्धा ने पशु कल्याण और पशु अधिकार के प्रति हमेशा अपना समर्थन दिया है। निस्संदेह, अभिनेत्री कभी भी अपनी सकारात्मकता के साथ छाप छोड़ने में विफल नहीं रहीं है।

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X