Shraddha Kapoor के फैन के साथ बाउंसर ने की बदतमीजी, हाथ पकड़कर मारा धक्का और फिर एक्ट्रेस के लिए...

Shraddha Kapoor Bodyguard Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं। श्रद्धा काफी फेमस एक्ट्रेस हैं और इस बात का अंदाजा तो इसी बात से लग जाता है कि वो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेस हैं। लेकिन हाल ही में उनसे जुड़ी के घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Shraddha Kapoor के बाउंसर का बर्ताव
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते दिन यानी 26 सितंबर को मुंबई में भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर के दूसरे सीजन की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन जिस घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो था श्रद्धा के बाउंसर का बर्ताव।
एक्ट्रेस के फैन को मारा धक्का
श्रद्धा के आने की खबर जैसे ही उनके फैंस को पड़ी, वो एक्ट्रेस को देखने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान एक फैन एक्ट्रेस के करीब जाने की कोशिश कर रहा था तो श्रद्धा के बाउंसर ने उस फैन को जोर से धक्का मार दिया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में, श्रद्धा अपनी कार से उतरकर रेड कार्पेट की ओर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही वह बाहर निकलीं, एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए कई लोग इकट्ठा हो गए। एक उनका एक फैन तस्वीर लेने के लिए अपने मोबाइल फोन के साथ श्रद्धा की ओर बढ़ा। लेकिन तभी एक बाउंसर ने उस शख्स को बुरी तरह से पकड़ लिया और धक्का देकर श्रद्धा के लिए रास्ता साफ कर दिया।
लोगों ने किया ट्रोल
वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फैन को धक्का देने के लिए बाउंसर्रस को ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि फैन को सेलेब्स से दूरी बनाए रखनी चाहिए और उन्हें घेरना नहीं चाहिए।
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा अपनी नई ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं। अमर कौशिक की इस फिल्म ने शाहरुख खान की जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ते हुए, अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर सिनेमाई इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। श्रद्धा के साथ, फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications