Shraddha Kapoor Birthday: वड़ापाव लवर श्रद्धा कपूर ने इस तरह से सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन

Shraddha Kapoor Birthday: तू झूठी मैं मक्कार फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस अपना जन्मदिन काफी सिंपल और शांत तरीके से सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खान दिन पर हर कोई श्रद्धा को बधाई दे रहा है। इस दौरान श्रद्धा के फैंस उनसे मिलने उनके घर के बाहर आए तो श्रद्धा ने उनसे मुलाकात भी की। इसी सबके बीच में श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह वड़ापाव खाते हुए देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर काफी बड़े कलाकारों की लिस्ट में शामिल होती हैं। श्रद्धा कपूर की फैन फ्लॉइंग अच्छी है, उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने मिलने हमेशा ही फैन उनके घर जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ, श्रद्धा कपूर के घर के बाहर उनके तमाम फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धा कपूर ने कार के रूफ टॉप से बाहर आकर सभी से मुलाकात की।
श्रद्धा कपूर की झलक पाकर उनके फैंस खुश हो गए और उनको अपने कैमरे में कैद करने लगे। श्रद्धा कपूर ने भी अपने फैंस को पूरा मौका दिया और उनके साथ समय बिताया। श्रद्धा कपूर के फैंस ने जहां उनकी फोटो क्लिक की, वहीं श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस को अपने फोन में कैद किया। उनके आसपास फैंस ही फैंस ही नजर आए। श्रद्धा कपूर अपने जन्मदिन पर मिलने वाली बधाइयों से काफी अभिभूत हो गईं। श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के आगे हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया।
वहीं श्रद्धा कपूर के फैन के अलावा कई सारे सितारों ने उनको बधाई दी है और उनके दोस्तों ने भी खास तरीके से बधाई दी है। वहीं शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर को बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। शक्ति ने इस वीडियो में सभी से श्रद्धा को विश करने के लिए कहा। बेटी के लिए वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए शक्ति ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा।'
श्रद्धा कपूर को उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई बेहद अलग अंदाज में दी। सिद्धांत ने श्रद्धा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की और उनके लिए खूबसूरत नोट लिखा है। तो इस श्रद्धा कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया।


Click it and Unblock the Notifications
