COMING SOON...श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर की होगी...बत्ती गुल और मीटर चालू
ट्वायलेट एक प्रेम कथा की शानदार सफलता के बाद इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरु करने जा रहे है। आपको बता दें की ये डायरेक्टर अगली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू बनाने जा रहे जिसके लिए उन्होने शाहिद कपूर को कास्ट किया है।
शाहिद कपुर के साथ श्रद्धा कपूर भी आपको इस फिल्म में नजर आने वाली है। हालांकि पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ या इलियाना को कास्ट किया जाना था पर बाद में इसके लिए श्रद्धा कपूर को फाइनल किया गया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म का लंब लबे बिजली के बिलों की मार झेल रहे लोगों के ऊपर फिल्माया जाएगा जिसमें आपको शाहिद कपूर वकील के रोल में नजर आएंगे।
इसके पहले शाहिद ने विवादित फिल्म पद्मावती में राजा रतन सिंह का रोल किया है पर फिल्म विवादों के चलते अभी रिलीज नहीं हो पाई है। जाहिर है ये फिल्म शाहिद के करियर की अच्छी फिल्मों में से एको होगी।
शाहिद कपूर की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी तो शाहिद को इस फिल्म से काफी उम्मीदे भी होगी। सोशल सब्जेक्ट पर बन रही ये फिल्म लोगों पर खासा असर डालेगी।


Click it and Unblock the Notifications