..................... श्रद्धा कपूर ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ा Shraddha Kapoor beats Deepika Padukone on Instagram, now she has most followers - Hindi Filmibeat

श्रद्धा कपूर ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ा, इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाने तीसरी सबसे बड़ी हस्ती बनीं

इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर ट्विटर में अक्सर देखा जाता है कि सितारे अपने फॉलोवर्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। सितारों का तो पता नहीं लेकिन उनके फैंस इस पर जरूर नजर रखते हैं कि उनका पसंदीदा स्टार सबसे आगे नजर आए। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेसेस की बात करें तो अब तब दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण चल रहीं थीं लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि उनके फैंस को पसंद नहीं आएगा।

दरअसल दीपिका पादुकोण को पीछे करते हुए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर उनके आगे निकल चुकी हैं। भारतीय हस्तियों की बात करें तो श्रद्धा अब चौथे से तीसरे स्थान पर आ चुकी हैं जो कि सबसे ज्यादा फॉलो की जाती हैं।

shraddha kapoor, deepika padukone, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण एक पायदान नीचे जा चुकी हैं। भारत की हस्तियों की बात करें तो सबसे आगे इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं जिनको करीब 82.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा आती हैं जिनको करीब 58.1 मिलियन फॉलो करते हैं। अब श्रद्धा कपूर 56.4 मिलियन पर पहुंच गई हैं और दीपिका पादुकोण 52.3 मिलियन पर हैं।

ये खबर सामने आने के बाद काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस काफी उत्साह में हैँ। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी 3' में नजर आईं थीं जो कि लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X