..................... Shraddha Kapoor ने दीपिका, आलिया और कैटरीना को पछाड़ा Shraddha Kapoor beats Deepika padukone and Alia bhatt as she got 75 Million followers in Instagram - Hindi Filmibeat

Shraddha Kapoor ने दीपिका, आलिया और कैटरीना को पछाड़ा, खुशखबरी पाते ही उछल पड़े फैंस!

shraddha kapoor,

श्रद्धा कपूर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रहती हैं। इस वक्त उनको लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि फैंस के लिए शानदार साबित हो सकती है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि उनको काफी खुशी दे रहा है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर गर्म चाय की प्याली के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है।

जी हां, श्रद्धा कपूर इसलिए खुश हैं क्योंकि इंस्टाग्राम पर उन्होने 75 मिलियन फॉलोवर्स हासिल किए हैं और ये एक बड़ा नंबर है। इतने फॉलोवर्स के साथ उन्होने कई कलाकारों को पीछे छोड़ा है और इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

श्रद्धा कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसे सितारों को फॉलोवर्स के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है और अपनी लोकप्रियता दर्ज करवाई है। स्त्री एक्ट्रेस काफी शानदार काम करती हैं और यही कारण है कि लोग उनको इतना पसंद कर रहे हैं।

श्रद्धा ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और कैप्शन दिया.. "गाल पर चाय के साथ 75 मिलियन का जश्न मनाना। बड़ी बड़ी इंस्टाफ़ैम, छोटी छोटी खुशियाँ!!!" श्रद्धा कपूर की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।

क्या कह रहे हैं फैंस?

एक फैन ने लिखा, 'जी हां श्रद्धा के और भी कई रत्न, इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन फॉलोअर्स के लिए बधाई, हमेशा बढ़ते रहें।' एक यूजर का कहना था, 'श्रद्धा झूठ मत बोलो ये तो 76 मिलियन होने वाले हैं।' एक फैन ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा स्त्री।' इस तरह से फैंस उनकी तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो और भी फॉलोवर्स अर्जित करेंगी।

वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर इस वक्त लव रंजन की 'अनटाइटल्ड फिल्म' को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं और इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैँ। फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। इसके अलावा खबर आई थी कि वो निखिल द्विवेदी की फिल्म 'नागिन' में नजर आएंगी जिसमें वो एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाने वाली हैँ। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री काफी पसंद की गई थी और यही कारण है कि उनका नाम 'स्त्री 2' से भी जुड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X