..................... 'मेरे साथ कोई काम नहीं करना..' Shraddha Kapoor ने सुनाई संघर्ष की दास्तां, हो रही हैं ट्रोल, Video! Shraddha Kapoor badly troll on her struggle story video for the films in her career, Video Viral - Hindi Filmibeat

'मेरे साथ कोई काम नहीं करना..' Shraddha Kapoor ने सुनाई संघर्ष की दास्तां, हो रही हैं ट्रोल, Video!

shraddha kapoor

Shraddha Kapoor On Her Struggle- स्त्री 2 को लेकर खबरों में चल रहीं श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। काफी कम लोग जानते हैं कि डेब्यू के बाद श्रद्धा कपूर को काफी बुरा वक्त देखना पड़ा था।

इस दौरान श्रद्धा कपूर ने अपने करियर के सुस्त दौर के बारे में ही बात कर रहीं थीं और खुलकर इस बात को माना कि वो काफी बुरे दौर से गुजरी हैं। आज भले रही श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन वो वक्त भी था जब उनको फिल्में नहीं मिलती थीँ। इस फिल्म ने पहले ही दिन 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

कोई नहीं करना चाहता था साथ में काम

श्रद्धा कपूर की मानें तो कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। वो भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से थीं लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई ऑडिशन देने पड़े। श्रद्धा बोलीं, "काफी सारे ऑडिशन करने पड़े क्योंकि उसका वक्त ऐसा कोई नहीं था कि मेरे साथ फिल्म करे।

खास तौर से अगर फ्लॉप फिल्म का सामान लेके आपकी शुरुआत हुई है तो बहुत कठिन होता है आपको अगली फिल्म मिलना। फिर मोहित सूरी को पता नहीं क्या लगा और उन्होने विश्वास दिखाया।"

श्रद्धा ने भी कहा था कि, जब वो विदेश में पढ़ाई करतीं थीं को कॉफी शॉप में भी काम किया है। इसके अलावा 16 साल की उम्र में सलमान खान के साथ उनको फिल्म भी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होने नहीं की थी।

आशिकी 2 के बाद, श्रद्धा ने स्टारडम हासिल किया और एबीसीडी 2, एक विलेन, हैदर, बागी, ​​स्त्री, छिछोरे और तू झूठी मैं मक्कार सहित तमाम फिल्मों से अपना नाम बनाया।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। ''वह बहुत महान अभिनेता हैं. जिस तरह से वह तटस्थ चेहरा रखती हैं।'' एक ने लिखा, ''गलत, पिछली बार यह कृति खरबंदा और कंगना का क्षण था।'' एक का कहना था, ''मैं उसके धैर्य की सराहना करता हूं. हम ना सह पाते।'' एक ने लिखा, ''मैं केवल इस दृश्य के बारे में सोच रहा था हाहाहा।''

एक ने लिखा, ''काफ़ी सारे ऑडिशन करने पड़े'' इसमें दुखी होने की कोई बात नहीं है, वस्तुतः इसी तरह लोगों को फिल्मों में प्रवेश मिलता है, लेकिन विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए यह हमेशा एक बड़ी बात होती है।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X