ये क्या..एक विलेन पार्टी में मीडिया ने किया श्रृद्धा को बैन

तीन पत्ती, लव का दी एंड फिल्मों से श्रृद्दा कपूर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता तो नहीं मिली लेकिन लोगों ने उनकी एक्टिंग स्किल्स को जरुर सराहा। आशिकी 2 से श्रृद्धा कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा किया और उसके बाद तो श्रृद्धा को बड़े बैनर की तरफ से लगातार फिल्मों के ऑफर्स आने लगे। लेकिन श्रृद्धा ने अपने करीबी दोस्त मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन को साइन किया और एक विलेन ने भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की। लेकिन कहीं ना कहीं श्रृद्धा को इस सफलता ने काफी बदल दिया। मीडिया के अनुसार श्रृद्धा अब टॉप एक्ट्रेसेस से ज्यादा ही नखरे दिखाने लगी हैं और इस बात से लोग बहुत ही आहत और नराज़ है।

हाल ही में एक विलेन की सक्सेस पार्टी के दौरान फोटोग्राफर्स ने श्रृद्धा की तस्वीरें लेने से ही इंकार कर दिया। श्रृद्धा की तस्वीरें ना खींचे जाने से श्रृद्धा को बुरा तो लगा लेकिन मीडिया नहीं मानी। सभी ने एक साथ मिलकर श्रृद्धा को बैन कर दिया। फोटोग्राफर्स का कहना है कि श्रृद्धा उन लोगों की कद्र नहीं करतीं और ना ही वक्त की कद्र करती हैं। इसलिए उन्होंने उन्हें बैन करने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार एक विलेन फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान श्रृद्धा ने मीडिया को काफी परेशान किया। हर ईवेंट पर देर से आना, इंटरव्यू के लिए मीडिया को घंटो बिठाए रखना तो श्रृद्धा के लिए आम बात हो गयी। एक दिन तो मीडिया उनके इंटरव्यू के लिए इंतजार करती रह गयी और श्रृद्धा ने फोन करके किसी को बताना भी जरुरी नहीं समझा कि वो कब आएंगी। यहां तक कि उन्होंने किसी फोन तक नहीं उठाया। उस वक्त सुनने में आया कि एकता कपूर भी श्रृद्धा के इस बर्ताव से नाराज हो गयीं और उन्होंने श्रृद्धा से कहा कि वो इंटरव्यू के लिए आएं ही ना, घर पर ही बैंठें।

लेकिन बाद में श्रृद्धा का इंटरव्यू रखा गया और श्रृद्धा ने सभी मीडियाकर्मियों को उस दिन इंतजार कराने के लिए माफी भी मांगी। इन बातों से साफ पता चलता है कि कामयाबी ने श्रृद्धा में कितना बदलाव ला दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X