Pics: मौसी के बेटे की शादी में रोहन श्रेष्ठ के साथ पहुंची श्रद्धा कपूर, फिर से तेज़ हुईं शादी की अटकलें
बॉलीवुड दो चीज़ों से हमेशा गुलज़ार रहता है - इंटरटेनमेंट और अफवाहें। और इस समय जो अफवाह तेज़ी पर है वो है श्रद्धा कपूर और उनके सेलिब्रिटी फोटोग्राफर दोस्त रोहन श्रेष्ठ की शादी। अब श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा की शादी पर श्रद्धा अपने खास दोस्त के साथ पहुंची।
कैमरों ने रोहन और श्रद्धा को एक साथ कैद किया और एक बार फिर से उनकी शादी की अफवाहें तेज़ी से शुरू हो गईं। श्रद्धा की शादी की अफवाहों के बारे में कमेंट करने से शक्ति कपूर ने इंकार कर दिया और कहा कि मुझे नहीं पता कि इंटरनेट पर क्या अफवाहें उड़ रही हैं। लेकिन मेरी बेटी जिसे भी पसंद करेगी, वही हमारी भी पसंद होगी।

जब शक्ति कपूर से पूछा गया कि पिछले इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि श्रद्धा अभी 2 - 3 साल तक शादी नहीं करेंगी, तो उनका जवाब था - समय के साथ बच्चे, बड़े होते हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं।

यहां से हुई शुरूआत
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की अफवाहें उड़ना शुरू हुईं खुद वरूण धवन के कारण। दरअसल, रोहन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरूण और नताशा को शादी की बधाई दी। इस बधाई को स्वीकार करते हुए वरूण ने रोहन से कहा - मैं उम्मीद करता हूं कि अब तुम भी तैयार हो।

काफी समय से हैं अफवाहें
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की डेटिंग की अफवाहें काफी समय से हैं। हालांकि दोनों ने ही हमेशा कैमरों से बचते बचाते एक दूसरे के साथ समय बिताने का ऑप्शन ही चुना है।

बेहतरीन चल रहा है करियर
शक्ति कपूर का कहना है - श्रद्धा का करियर शानदार चल रहा है। वो रणबीर के साथ लव रंजन की फिल्म कर रही है जो कि हम सबका फेवरिट एक्टर है। मुझे श्रद्धा पर गर्व है। इसलिए श्रद्धा अपना जीवनसाथी और शादी का समय, दोनों ही खुद चुनेगी।

बचपन के दोस्त
रोहन श्रेष्ठ के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर का कहना था कि वो रोहन को बचपन से जानते हैं, वो अकसर घर आता है लेकिन वो रोहन को केवल श्रद्धा के दोस्त के तौर पर जानते हैं। मैं उन्हें बस बचपन के दोस्त ही मानता हूं।

कितना सीरियस पता नहीं
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के रिश्ते के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने आगे कहा कि श्रद्धा ने ये कभी नहीं बताया है कि वो रोहन से शादी करना चाहती है। इसलिए उन्हें नहीं पता कि वो दोनों कितने सीरियस हैं। उन्हें बस इतना पता है कि दोनों बचपन के दोस्त हैं।

राकेश श्रेष्ठ के बेटे रोहन
शक्ति कपूर ने रोहन के परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ मेरे तब से दोस्त हैं जब वो फोटोग्राफर भी नहीं हुआ करते थे। हम दोनों साथ में ड्रिंक्स के लिए मिला करते थे।

साथ में किया है काम
शक्ति कपूर ने रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ के साथ काम भी किया है। राकेश ने शक्ति कपूर के साथ कुछ फोटोशूट किए हैं। दोनों बच्चे भी एक दूसरे को उसी ज़माने से जानते हैं।

दोस्तों का कॉमन ग्रुप
रोहन और श्रद्धा के दोस्तों का एक कॉमन ग्रुप है और दोनों की मुलाकात भी ऐसे ही एक कॉमन दोस्त की पार्टी में कुछ सालों पहले हुई थी। इससे पहले तक दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे लेकिन बेस्ट फ्रेंड्स नहीं थे।

बेहद खास दोस्त
पार्टी में मिलने के बाद रोहन और श्रद्धा काफी अच्छे दोस्त बने और दोनों ने हमेशा ही डेटिंग के सवालों को नज़रअंदाज़ करते हुए यही कहा है कि दोनों केवल बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

फैमिली फंक्शन में शामिल
अब श्रद्धा कपूर के फैमिली फंक्शन में रोहन श्रेष्ठ के शामिल होने के बाद एक बार फिर से उनकी शादी की अफवाहें तेज़ हो चुकी हैं। देखना है कि बॉलीवुड में अगली शहनाई किसके घर बजती है।


Click it and Unblock the Notifications











